पूर्व चेयरमैन पर बदमाशों ने चलाई गोली- तुरंत कराया हॉस्पिटल में एडमिट

पूर्व चेयरमैन पर बदमाशों ने चलाई गोली- तुरंत कराया हॉस्पिटल में एडमिट

गाजियाबाद। फॉर्म हाउस पर टहल रहे गाजियाबाद नगर निगम के पूर्व चेयरमैन और पूर्व पार्षद पर बदमाशों ने गोली चला दी। बदमाशों की गोली से घायल हुए पूर्व चेयरमैन को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना कविनगर इलाके के स्थित फॉर्म हाउस पर प्रतिदिन गाजियाबाद नगर निगम के पूर्व चेयरमैन और पूर्व पार्षद फूल कुंवर टहलते थे। पूर्व चेयरमैन शुगर से पीड़ित है। प्रतिदिन की तरह फॉर्म हाउस पर टहल रहे पूर्व चेयरमैन को नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। चेयरमैन ने अपना बचाव करते हुए अपनी लाइसेंस पिस्टल से गोली चलाई, जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। बदमाशों की गोली से घायल हुए चेयरमैन को उपचार के लिये एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली पूर्व चेयरमैन की जांघ से पार हो गई।

Next Story
epmty
epmty
Top