दरोगा के बेटे ने खुद को मारी गोली- स्टेटस पर लिखी यह बात

कानपुर। जनपद के रिटायर दरोगा के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गोली मारने से पहले रिटायर दरोगा के बेटे ने स्टेटस भी लगाया।
मिली जानकारी के अनुसार कानपुर के गोवा गार्डन इलाके में रहने वाले रिटायर दरोगा हरी विलास शुक्ला के बेटे सौरभ ने खुद को गोली मार कर सुसाइड करने का प्रयास किया है। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो बेटा खून से लथपथ मिला। परिवार के लोगों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल में उपचार हेतु एडमिट कराया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई। युवक ने सुसाइड की कोशिश से पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर स्टेटस में लिखा कि आई एम रियली सॉरी, वी विल मीट अगेन एनऑदर वर्ल्ड...।
Next Story
epmty
epmty