ग्राम में विकास विभाग का प्रधान सहायक 50000 की घूस लेते गिरफ्तार

ग्राम में विकास विभाग का प्रधान सहायक 50000 की घूस लेते गिरफ्तार

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के बाद भी अधिकारियों द्वारा अंजाम दिए जा रहे भ्रष्टाचार के मामले के अंतर्गत ग्राम्य विकास विभाग के प्रधान सहायक को₹50000 की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली मंडल की ओर से 21 फरवरी को भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई बड़ी कार्यवाही के अंतर्गत ग्राम्य विकास विभाग के प्रधान सहायक संजय कुमार को ₹50000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

संजय कुमार की गिरफ्तारी विकास भवन के कक्ष संख्या- आठ में छापामार कार्यवाही करते हुए की गई है। अरेस्ट किया गया प्रधान सहायक फिलहाल 38-बी गोदावरी स्टेट कॉलोनी पीलीभीत में रह रहा है‌।

भ्रष्टाचार के मामले में संजय कुमार की गिरफ्तारी होने का संज्ञान लेते हुए प्रशासन की ओर से तत्काल की गई कार्यवाही के अंतर्गत संजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में अब उसे अर्ध वेतन पर देय अवकाश वेतन के बराबर जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा, लेकिन महंगाई भत्ता नहीं दिया जाएगा।

Next Story
epmty
epmty
Top