दूल्हे ने की ऐसी हरकत- मंडप से उठकर चली गई शर्म से दुल्हन

दूल्हे ने की ऐसी हरकत- मंडप से उठकर चली गई शर्म से दुल्हन

चंदौली। शादी की खुशी में दारू के नशे में टल्ली हुए दूल्हे ने मंडप के भीतर ऐसी हरकत कर दी जिससे गुस्साए लड़की पक्ष के लोगों ने पूरी बारात को ही बंधक बना लिया। काफी समय तक चली गहमागहमी के बाद दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पुलिस ने समझौता कराया, तब कहीं जाकर बाराती अपने घर जा सके। दरअसल मिर्जापुर के अहिरौला थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव से चकरघटटा थाना क्षेत्र में पहुंची बारात का ग्रामीणों द्वारा जोरदार तरीके से स्वागत एवं सत्कार किया गया। जलपान और स्वरूचि भोज के साथ विवाह के पहले लड़की पक्ष की ओर से अन्य रस्मों के साथ जब सिंदूरदान की रस्म अदा कराई गई तो नशे की हालत में पहुंच चुके दूल्हे के हाथों से दुल्हन की मांग में सिंदूर नहीं लग पा रहा था।

हालात ऐसे बने कि नशे में टल्ली हुए दूल्हे ने मांग की जगह दुल्हन के चेहरे पर सिंदूर पोत दिया। हंगामा हुआ तो बहानेबाजी करके दूल्हा मंडप से भाग निकला। दुल्हन के रोकने पर उसने उसके साथ हाथापाई भी कर दी। यह सब देखकर अन्य लोग माहौल को शांत करने की कोशिश करने लगे। लेकिन उसी समय शर्मशार हुई दुल्हन ने नशेड़ी दूल्हे के साथ शादी करने से इंकार कर दिया और मंडप से उठकर घर में चली गई। हालात बिगड़ते ही बाराती मौके से भाग निकले।

लेकिन दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे और उसके पिता के अलावा कई अन्य लोगों को वहीं पर रोक लिया और सभी को बंधक बना लिया। डायल 112 पर मिली सूचना के बाद गांव में पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। जहां लंबे समय तक पंचायत चली और विवाह के आयोजन में खर्च हुए पैसे की भरपाई करने एवं विवाह बंधन को कायम नहीं रखने पर दोनों पक्षों के बीच जब सहमति बनी, तब कहीं जाकर बंधन मुक्त हुए बाराती अपने घर लौट सके।

epmty
epmty
Top