तिरंगा यात्रा को रुड़की विधानसभा में घर - घर पहुंचने का रखा गया लक्ष्य

तिरंगा यात्रा को रुड़की विधानसभा में घर - घर पहुंचने का रखा गया लक्ष्य

रूड़की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ,प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के आह्वान पर तिरंगा यात्रा की रूपरेखा आज युवा कांग्रेस नेता पंकज सोनकर के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई।

जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा रुड़की विधानसभा के प्रत्येक घर पहुंचने का लक्ष्य रखा गया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत दिनांक 9 अगस्त 2022 से होगी व इसका समापन 15 अगस्त 2022 को होगा । महानगर कांग्रेस कमेटी रुड़की एवं विभिन्न कांग्रेस संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कलीम खान ने की। इस मिटिग में गोपाल नारसन ,पं० सुरेश शर्मा ,राज कुमार सैनी ,सुभाष सैनी ,सचिन गुप्ता,संजय गुड्डं ,लवी त्यागी ,मनोज जैन ,मुनीश त्यागी ,भूषण त्यागी, सुशील कश्यप ,उम्येद गाजी,आदेश सैनी ,आशीष सैनी ,कमलेश कुमार ,हेमेंद्र चौधरी,अब्दुल कादिर ,मौ कुरबान ,सरफराज ,सलमान आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

epmty
epmty
Top