मिट्टी धसकने से उसमें दबकर बच्ची की हुई मौत- परिजनों में कोहराम

मिट्टी धसकने से उसमें दबकर बच्ची की हुई मौत- परिजनों में कोहराम

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में तालाब किनारे मिट्टी खोद रही एक बच्ची की मिट्टी के धसकने से उसमें दबकर मृत्यु हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बैराड़ थाना क्षेत्र में कलाम बस्ती निवासी दो बालिकाएं महक प्रजापति और मीनाक्षी पास के तालाब किनारे से कल मिट्टी खोद रही थी। इस बीच अचानक मिट्टी धसकने से इसमें से एक बच्ची महक प्रजापति की मिट्टी में दबकर मृत्यु हो गयी। दूसरी बच्ची मीनाक्षी घायल गयी। इस बच्ची को उपचार के लिए बैराड़ के स्वास्थ्य केंद्र ले आया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Next Story
epmty
epmty
Top