यमुना नदी का रौद्र रूप- पुल बहने से मध्यमहेश्वर में फंसे कांवड़ यात्री

यमुना नदी का रौद्र रूप- पुल बहने से मध्यमहेश्वर में फंसे कांवड़ यात्री

रुद्रप्रयाग। लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए आफत खड़ी कर रही है। बीती रात से लगातार हो रही बारिश के बाद द्वितीय केदार मध्य महेश्वर धाम को जोड़ने वाला पुल बारिश के पानी के साथ बह गया है। जिससे आवाजाही बंद हो गई है। पुल बहने की वजह से मध्य महेश्वर धाम में कई यात्रियों के अलावा कांवड़ियां भी फंस गए हैं। यमुना नदी में आए उफान की वजह से यमुनोत्री धाम मंदिर परिसर को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

शुक्रवार को रुद्रप्रयाग जिले में बीती रात से लगातार हो रही बारिश की वजह से बनतोली संगम पर भारी बारिश के पानी के साथ द्वितीय केदार मध्य महेश्वर धाम को जोड़ने वाला पुल बह गया है।

इसके बाद पुल के ऊपर से आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। पुल बह जाने की वजह से मध्य महेश्वर धाम में कई अन्य यात्रियों के अलावा कावड़ियों के भी फंसने की जानकारी मिल रही है।। उधर यमुना नदी के उद्गम में हुई अति वृष्टि के कारण यमुनोत्री धाम में मंदिर परिसर को भारी नुकसान पहुंचा है।

मंदिर समिति के दफ्तर एवं रसोई आदि को हुए नुकसान की जानकारी देते हुए पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया है कि गनीमत इस बात की रही है कि इस अतिवृष्टि में कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन मंदिर की संपत्तियों को अवश्य नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि यमुना नदी के मुहाने पर एकत्रित हुए मलबे, बोल्डर एवं पत्थरों की वजह से मंदिर परिसर को अधिक नुकसान पहुंचा है।

epmty
epmty
Top