परिजन देख रहे थे लड़का- युवती बॉयफ्रेंड तलाश नगदी जेवरात..

परिजन देख रहे थे लड़का- युवती बॉयफ्रेंड तलाश नगदी जेवरात..
  • whatsapp
  • Telegram

अंबाला। शादी के लिए परिजन लड़का ही देखते रह गए। उधर उनकी लड़की खुद अपने लिए लड़का तलाश कर उसके साथ फरार हो गई। जाते-जाते लड़की हजारों रुपए की नगदी एवं सोने के तीन सेट भी अपने साथ लेकर गई है।

सोमवार को करनाल के घरौंडा की कोटिया कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया है कि उसके 8 बच्चों में उसकी सबसे छोटी 24 वर्षीय बेटी 30 सितंबर के 7.30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है। जाते-जाते उसकी लड़की घर में रखी 25000 रूपये की नगदी एवं सोने के तीन सेट भी अपने साथ ले गई है।

महिला ने बताया कि बिना बताए घर से गई लड़की ने 5 दिन पहले ही बताया था कि वह संध रोड गांधी कॉलोनी के रहने वाले राहुल से प्यार करती है। लेकिन लड़की ने अपने घर वालों को उसके साथ शादी करने की सोचने तक का वक्त नहीं दिया और वह उसके साथ फरार हो गई है।

घरौंडा थाने की पुलिस घर से गई लड़की की गुमशुदगी दर्ज करते हुए अब उसकी तलाश में जुट गई है। महिला ने बताया है कि आईजी कॉलेज पानीपत से बीकॉम की शिक्षा ग्रहण करने के बाद से उसकी बेटी घर पर ही रह रही थी। आठ में से पांच बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि बाकी बची तीनों लड़कियों की एक साथ शादी करने की तैयारी चल रही थी।



epmty
epmty
Top