खाना बनाते समय फटा सिलेंडर छत फाड़कर निकला बाहर- खंडहर बना मकान

खाना बनाते समय फटा सिलेंडर छत फाड़कर निकला बाहर- खंडहर बना मकान

बहराइच। खाना बनाते समय लगी आग की वजह से सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ और वह छत फाड़कर आसमान में जाकर फटा। घर के भीतर मौजूद लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। सिलेंडर से हुए धमाके की चपेट में आया मकान खंडहर में तब्दील हो गया है। सिलेंडर फटने के इस हादसे को लेकर काफी समय तक अफरा-तफरी मची रही।

रविवार को बहराइच जनपद के महसी तहसील क्षेत्र के पंडित पुरवा गांव में रहने वाले राम दुलारे आर्य की पत्नी परिजनों के लिए खाना बना रही थी। गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय सिलेंडर में लगा पाईप किन्ही कारणोें से लीक हो गया। रिसाव होते ही सिलेंडर से लीक हो रही गैस ने आग पकड ली। चूल्हे के सहारे पाईप में लगी आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ मकान की छत को उखाडकर आसमान में चला गया।

आग लगने से सिलेंडर के चिथड़े उड़ गए और पूरा मकान खंडहर में तब्दील हो गया है।। हालांकि परिवार के लोग सिलेंडर में लगी आग से अपनी जान बचाने के लिए मकान से बाहर निकल गए थे जिससे सभी बाल-बाल बच गए हैं।

epmty
epmty
Top