चक्रवाती तूफान ने मचाई चहूंओर तबाही- आठ लोगों की मौत- सैकड़ो हुए घायल

चक्रवाती तूफान ने मचाई चहूंओर तबाही- आठ लोगों की मौत- सैकड़ो हुए घायल

नई दिल्ली। चक्रवर्ती तूफान गेमी ने भीषण तबाही मचाते हुए ताइवान में अभी तक आठ लोगों की जिंदगी को निगल लिया है। इस दौरान घायल हुए सैकड़ो लोग ट्रीटमेंट के लिए अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं। तूफान में लापता हुए एक व्यक्ति का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

शनिवार को ताइवान की सेंट्रल इमरजेंसी ऑपरेशन केंद्र की और दी गई जानकारी में बताया है कि देश में आए चक्रवर्ती तूफान गेमी ने ताइवान में भीषण तबाही मचाते हुए आठ लोगों की जिंदगी को लील लिया है। सैकड़ों लोग तूफान की चपेट में आकर घायल हुए हैं, जबकि लापता हुए एक व्यक्ति का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

देश के विभिन्न अस्पतालों में 866 लोगों को ट्रीटमेंट के लिए भर्ती कराया गया है। हालांकि फिलहाल चक्रवर्ती तूफान गेमी कमजोरी पकडते हुए अब चीन में पहुंच गया है। परंतु तूफान के असर की वजह से अभी तक ताइवान में भारी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

चक्रवर्ती तूफान की चपेट में आकर स्कूटी सवार एक 64 वर्षीय महिला की भी मौत हुई है, जिसके ऊपर एक पेड़ गिर गया था।

epmty
epmty
Top