यमुना की स्थिति अभी तक बेहाल- ऐसे कैसे हो पायेगी छठ पूजा

यमुना की स्थिति अभी तक बेहाल- ऐसे कैसे हो पायेगी छठ पूजा
  • whatsapp
  • Telegram

नई दिल्ली। राजधानी में यमुना के पानी की स्थिति अभी तक बेहाल है। कालिंदी कुंज में छठ पूजा से 5 दिन पहले तक भी पानी में व्याप्त जहरीला झाग गायब नहीं हुआ है। अब ऐसे हालातो में दिल्ली के लोग कैसे छठ पूजा अर्चना कर पाएंगे?

शनिवार को भी राजधानी दिल्ली में यमुना के पानी की हालात साफ नहीं हो पाई है। कालिंदी कुंज में यमुना नदी में जहरीला झाग अभी भी नजर आ रहा है। यमुना में व्याप्त प्रदूषण को लेकर राजनीति भी जोर पकड़ गई है और भारतीय जनता पार्टी तथा आम आदमी पार्टी ने यमुना की इस स्थिति के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि दिल्ली सरकार की ओर से यमुना में व्याप्त जहरीले झागों को हटाने के लिए तमाम प्रयास किये जा रहे हैं। लेकिन पानी में अमोनिया की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ाने की वजह से सफेद झाग की चादर अभी तक पानी के ऊपर तैर रही है।

छठ पूजा के महत्व को देखते हुए यमुना में व्याप्त झागों को कम करने के लिए केमिकल का छिड़काव कराया जा रहा है। छठ पूजा 5 नवंबर से शुरू होने जा रही है।

पिछले कई सालों से प्रदूषण की वजह से राजधानी दिल्ली में यमुना के किनारे छठ महापर्व का आयोजन नहीं हो पा रहा है, ऐसे हालातो में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस साल प्रशासन जाग की समस्या से कैसे निपट पाता है।

Next Story
epmty
epmty
Top