मक्का के खेत से युवक का शव बरामद- परिजनों में मचा हड़कंप

मक्का के खेत से युवक का शव बरामद- परिजनों में मचा हड़कंप

छपरा। बिहार में सारण जिले के दरियापुर थाना की पुलिस ने मंगलवार को मक्का के खेत से एक युवक का शव बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मोहम्मदपुर गांव निवासी मुन्ना ठाकुर (23) नाई का काम करता था। सोमवार को दिन के 11.00 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर जाने के लिए निकला, लेकिन वह घर नहीं लौटा। मुन्ना ठाकुर तलाश उसके परिजन कर रहे थे। मंगलवार को स्थानीय ग्रामीणों ने मक्का के खेत में उसका शव देखकर इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजनों ने मामले की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

epmty
epmty
Top