तैयब अली जान का दुश्मन हाय हाय- रील के लिए कलेक्टर दफ्तर में लड़की...

तैयब अली जान का दुश्मन हाय हाय- रील के लिए कलेक्टर दफ्तर में लड़की...

ग्वालियर। REEL बनाने की ललक में गहरे तक उतर चुके युवा कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो रहे हैं। कलेक्टर के दफ्तर में पहुंची लड़की ने REEL बनाने के लिए अपने डांस के लटके झटके दिखाते हुए जमकर नृत्य किया। मामला उजागर हो जाने के बाद अब पार्क तक में REEL बनाने पर रोक लगा दी गई है।

दरअसल रविवार को सोशल मीडिया पर REEL बनाने के लिए डांस के लटके झटके दिखाने वाली एक लड़की का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसे मध्य प्रदेश के ग्वालियर के कलेक्टर दफ्तर का होना बताया जा रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक एक लड़की REEL बनाने के लिए जिलाधिकारी के दफ्तर में पहुंची थी, जहां लड़की ने कैमरे के सामने तैयब अली जान का दुश्मन हाय हाय गीत पर अपने डांस के लटके झटके दिखाएं और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लाइक और कमेंट तथा शेयर पाने के लिए बनाई गई REEL के वायरल होते ही डांस का स्थल कलेक्टर का दफ्तर होने को लेकर चारों तरफ हड़कंप मच गया।

प्रशासन ने वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर के दफ्तर में डांस के लटके झटके दिखाने वाली लड़की को नोटिस कमाने के बाद ग्वालियर के पार्क तक में अब REEL बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। REEL से होने वाली कमाई के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार युवाओं की इस हरकत से लोगों को भी शर्मसार होना पड़ रहा है।

epmty
epmty
Top