13 दिसंबर को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह - पहुंचेंगे कई VVIP

13 दिसंबर को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह - पहुंचेंगे कई VVIP

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद अब 13 दिसंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा गया है।

विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद कल छत्तीसगढ़ के नेता सदन के लिए हुई बैठक में विष्णु देव साय को नेता सदन चुना गया था। अब विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव तथा कई मंत्री भी शपथ लेंगे।

13 दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा भाजपा के दिग्गज नेता भी भाग ले सकते हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top