कच्ची दीवार गिरने से एक परिवार के इतने लोग हुए घायल

कच्ची दीवार गिरने से एक परिवार के इतने लोग हुए घायल

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले की नगर पालिका परिषद मंझनपुर मे रविवार को कच्ची दीवार गिरने से दंपती सहित उनके 2 बच्चे मलबे मे दब कर घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार मंझनपुर नगर पालिका परिषद रत्नावली पुरम वार्ड नंबर 19 के बंधवा रजवार निवासी राम सवारे पुत्र बाले पत्नी संगीता व दो बेटे सनी व मनी छप्परनुमा मकान में रहते हैं। राम सवारे पेशे से दिहाड़ी मजदूर है। मेहनत मज़दूरी कर वह अपने परिवार का गुजर बसर करता है हाल मे ही उसे प्रधानमंत्री आवास की सुविधा मिली है, जिसमे निर्माण कार्य चल रहा है। आज सुबह संगीता परिवार के लिए खाना बना रही थी। दोनों बच्चे व पति रसोई के पास खाना खाने के लिए बैठे थे, इसी बीच छप्परनुमा घर की दीवार अचानक गिर गई जिसमें राम सवारे सहित चारों लोग दब गए।

उनकी चीख पुकार सुन कर गाव के लोग दौड़कर मौके पर आ गए और सभी लोगों को जीवित मलबे से बाहर निकाल लिया1 ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल चारों व्यक्तियों को लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। डॉक्टर सौरभ मिश्रा के मुताबिक, घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।

epmty
epmty
Top