आदमखोर जानवर के हमले में इतने लोग घायल- मचा कोहराम

आदमखोर जानवर के हमले में इतने लोग घायल- मचा कोहराम

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सोमवार देर रात एक आदमखोर जानवर के हमले में ससुर और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार महसी तहसील में हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम नथुवापुर के रहने वाले फकीरे अपने घर में लेटे हुए थे और कुछ दूरी पर उनकी बहू भी सो रही थी। देर रात लगभग तीन बजे के करीब अज्ञात आदमखोर जानवर ने बुजुर्ग के चेहरे पर हमला कर दिया। शोर सुनकर जागी बहू पर भी उसी जानवर ने हमला किया।

दोनों की चीख सुनकर जागे ग्रामीणों ने लाठी डंडों के साथ मौके पर पहुंच शोर मचाया जिसके बाद आदमखोर जानवर मौके से भाग निकला। हमले में घायल दोनों लोगों को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया है।

ग्रामीणों का कहना है कि बीते दिनों महसी तहसील में घाघरा के कछार में स्थित ग्रामों में आदमखोर जानवर के हमले में तीन मासूमों की जान जा चुकी है।

Next Story
epmty
epmty
Top