धनतेरस पर चांदी हुई धड़ाम- सोने के भी कम हुए इतने दाम- खरीदारों की मौज

धनतेरस पर चांदी हुई धड़ाम- सोने के भी कम हुए इतने दाम- खरीदारों की मौज

नई दिल्ली। धनतेरस के पर्व ने खरीदारी से पहले की लोगों की बल्ले बल्ले करके रख दी है। क्योंकि चांदी के दामों में बाजार में भारी गिरावट दिखाई दे रही है। जबकि सोना भी उदासी के माहौल में आकर पहले के मुकाबले अब काफी नीचे तक आ गया है।

देशभर में आज धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है, जिसके लिए कई दिन से चल रही तैयारियों के बाद आज सभी बाजार पूरी तरह से सज चुके हैं धनतेरस के पर्व पर सोने और चांदी की खरीदारी बेहद ही शुभ मानी जाती है। जिसके चलते लोग इस दिन का साल भर इंतजार करते रहते हैं। लेकिन धनतेरस के पर्व ने इस बार लोगों की सोने चांदी की खरीदारी से पहले बल्ले बल्ले करके रख दी है। क्योंकि पिछले कई दिनों से लगातार सोने-चांदी के दामों में गिरावट आ रही है। ऐसे हालातों के चलते ग्राहक गोल्ड एवं सिल्वर खरीदने को लेकर उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। उधर कारोबारियों का मानना है कि इस साल धनतेरस और दीपावली के मौके पर लोगों द्वारा सोने चांदी की बंपर खरीदारी की जा सकती है।

जहां तक सर्राफा बाजार में सोने के दामों की बात है तो इस साल रिकॉर्ड हाई रेट से लगभग सोना अब 3500 रूपये सस्ता मिल रहा है। चांदी भी तकरीबन 15000 रूपये कम दामों पर मिल रही है। वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं के दामों में चल रही गिरावट के बीच सोने के दाम कम हुए हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक मौजूदा समय में 24 कैरेट सोने का भाव 50062 रूपये प्रति 10 ग्राम है। इस साल 18 अप्रैल को सोना रिकॉर्ड 53603 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। यानी इस वक्त सोना अपने हाई रिकॉर्ड रेट से तकरीबन 3541 रूपये सस्ता मिल रहा है। इसी तरह चांदी भी 15335 रूपये प्रति किलो तक गिर गई है।



Next Story
epmty
epmty
Top