आपूर्ति विभाग को 350 करोड रुपए का चूना लगाने वाला शाहनवाज अरेस्ट

मेरठ। आपूर्ति विभाग को 350 करोड रुपए का चूना लगाने के बाद 3 साल से फरार चल रहे राशन घोटाले के आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। सिविल लाइन थाने में 3 साल पहले दर्ज हुए मुकदमे के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
शनिवार को थाना सिविल लाइन पुलिस ने आपूर्ति कार्यालय में 350 करोड रुपए के राशन घोटाले के आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर शाहनवाज को उसके जाकिर कालोनी स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया है।
अरेस्ट किए गए 350 करोड रुपए के राशन घोटाले के आरोपी शाहनवाज से अभी पूछताछ चल रही है। आरोपी राशन कार्डों से कटी हुई यूनिट पर राशन आवंटित करते हुए धांधली कर नोट बटोर रहा था।
मामला सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले की शिकायत करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की डिमांड उठाई थी। जांच के बाद बड़ी धांधली होने का खुलासा हुआ था।