महिला पर सात कुत्तों न किया हमला- मौजूदा लोगों ने ऐसे बचाई जान

महिला पर सात कुत्तों न किया हमला- मौजूदा लोगों ने ऐसे बचाई जान

लखनऊ। सूबे की राजधानी के सृष्टि अपार्टमेंट में घूम रही महिला पर आधा दर्जन से अधिक कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। कुत्तों के हमले से घायल हुई महिला को उपचार के लिये हॉस्पिटल में एडमिट कराय गया है।

मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के जानकारीपुरम इलाके में स्थित सृष्टि अपार्टमेंट में रेहाना नाम की महिला रोजमर्रा की तरह टहल रही थी। इसी दौरान रेहाना पर तकरीबन 7 कुत्तों ने झुंड बनाकर हमला कर दिया। इस हमले में महिला को मौके पर उपस्थित लोगों ने दौडकर कुत्तों को भगाया, तब तक महिला को कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया था। महिला का उपचार के लिये पास के ही सेंट मैरी हॉस्पिटल में एडमिट कराया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी कुत्ते कई लोगों पर हमला कर चुके है।

epmty
epmty
Top