कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पितृपुरूष कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती जन्माष्टमी पर्व पर आज यहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी।

भाजपा के यहां स्थित प्रदेश कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, वरिष्ठ नेता प्रभात झा, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जीपीएस राठौर ने ठाकरे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा, प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, महापौर मालती राय सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

epmty
epmty
Top