ब्वॉयफ्रेंड की बाहों में पडी पत्नी की पति को देख कांपी रूह- सडक पर...

आगरा। कमरा बुक करने के बाद होटल में ब्वॉयफ्रेंड के संग गुलछर्रे उड़ाने के बाद बाहर निकली महिला सामने खड़े पति को देखते ही बुरी तरह से कांप उठी। ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिली पत्नी को पति ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। इस हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच महिला बुरी तरह से घबराई हुई दिखाई दी। मामले की जानकारी होने पर होटल पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। देर रात थाने के भीतर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसे ताज नगरी आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के एक होटल का होना बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक रविवार की दोपहर होटल में पहुंची एक महिला और युवक ने कमरा बुक किया और दोनों उसके भीतर दाखिल हो गए। इस दौरान पीछा करता हुआ महिला का पति भी होटल में पहुंच गया। रंगरलिया मनाने के बाद जब महिला और युवक बाहर आए तो कमरे के बाहर खड़े महिला के पति को देखते ही दोनों की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई।
डर के मारे बुरी तरह थरथर कांप रही महिला का हाथ पकड़कर पति होटल में ही हंगामा करने लगा। हालांकि बचने के लिए दोनों ने इधर उधर भागकर पीछा छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया। पति और उसके परिजनों ने महिला और युवक के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी जिससे वह बुरी तरह चीखने चिल्लाने लगे। होटल में हो रहे इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखकर बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां देर रात दोनों के बीच फैसला हो गया।
जानकारी मिल रही है कि 6 साल पहले महिला की शादी हुई थी, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद की पत्नी ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसके बाद दोनों अलग रहने लगे। परिवार परामर्श केंद्र में 2 महीने पहले ही दोनों के बीच सुलह हुई थी इसके बाद से पति अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। लेकिन उसे इस बात का शक था कि उसकी पत्नी किसी से मिलने के लिए जाती है। रविवार को जैसे ही वह घर से बाहर निकली तो पीछा करते हुए पति होटल तक पहुंच गया, जहां पत्नी को ब्वॉयफ्रेंड के साथ देखकर वह आग बबूला हो गया।