बुलडोजर के साथ चले प्रशासन को देख मचा हड़कंप- हटाए अवैध कब्जे

बुलडोजर के साथ चले प्रशासन को देख मचा हड़कंप- हटाए अवैध कब्जे

देहरादून। नगर पालिका प्रशासन जब अपने साथ बुलडोजर को लेकर चला तो अनाधिकृत रूप से सरकारी जमीनों पर कब्जा जमाए बैठे लोगों में चौतरफा हड़कंप मच गया। माल रोड की सुंदरता को ठेस पहुंचा रहे होर्डिंग और पोस्टर पालिका की ओर से हटवाए गए। अवैध होर्डिंग और पोस्टर के हटते ही कुछ देर पहले तक बदसूरत नजर आ रहा माल रोड निखरा हुआ दिखाई दिया है।

शुक्रवार को पहाड़ों की रानी कहे जाने वाले मसूरी में अवैध रूप से लगाये गये होर्डिंग और पोस्टर को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए जब पालिका प्रशासन अपने साथ बुलडोजर लेकर निकला तो अनाधिकृत रूप से माल रोड पर होर्डिंग और पोस्टर लगवाने वाले लोगों में बुरी तरह से हड़कंप मच गया।

माल रोड की सुंदरता लौटाने के साथ उसे व्यवस्थित किए जाने के उद्देश्य को लेकर पालिका प्रशासन की ओर से जगह-जगह अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग और पोस्टरों को बुलडोजर की सहायता से उखाड़कर साथ चल रही ट्रैक्टर ट्रॉलियों में लाद लिए गए। काफी समय तक चले अभियान के बाद कुछ देर पहले तक बदसूरत दिखाई दे रहा माल रोड एकदम से निखरा हुआ और चकाचक दिखाई दिया।

Next Story
epmty
epmty
Top