SDM व SP सिटी ने सुनी जनसमास्याएं- निरीक्षण कर जाना थाने का हाल

SDM व SP सिटी ने सुनी जनसमास्याएं- निरीक्षण कर जाना थाने का हाल

मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक नगर एवं उप-जिलाधिकारी सदर द्वारा थाना नईमण्डी पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इसके पश्चात थाना नईमण्डी का औचक निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत एवं उप-जिलाधिकारी सदर परमानंद झा द्वारा थाना नईमण्डी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान महोदय द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।


अधिकारियों द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त अधिकारियों द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।




जनसमस्याओं को सुनने के पश्चात पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा थाना नईमण्डी का औचक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचना कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण करते हुए थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई। महोदय द्वारा त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।


इसके उपरान्त अधिकारियों द्वारा थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों से वार्ता की गयी तथा उनकी समस्याओं को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने एवं लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु थाना प्रभारी नईमण्डी को निर्देशित किया गया।

epmty
epmty
Top