हाथों हाथ इनाम- कांग्रेस नेता का इधर दल बदल- उधर BJP का राज्यसभा टिकट

हाथों हाथ इनाम- कांग्रेस नेता का इधर दल बदल- उधर BJP का राज्यसभा टिकट

नई दिल्ली। कई वर्षों तक कांग्रेस का साथ देने वाले दिग्गज नेता को कांग्रेस का हाथ छोड़ने का इनाम देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री को राज्यसभा भेजने का बंदोबस्त कर दिया गया है। कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले अशोक चव्हाण को बीजेपी ने महाराष्ट्र राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी की गई राज्यसभा के उम्मीदवारों की एक और सूची में जहां गुजरात से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है, वही महाराष्ट्र से बीते दिन भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को राज्यसभा का टिकट देकर उच्च सदन में भेजने का मुकम्मल इंतजाम कर दिया गया है।

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी की गई इस नई ताजा सूची में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को गुजरात से उम्मीदवार बनाने के अलावा गोविंद भाई ढोलकिया, मयंक भाई नायक तथा डॉक्टर जसवंत सिंह सलाम सिंह परमार गुजरात से बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए हैं।

उधर महाराष्ट्र से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के अलावा मेधा कुलकर्णी तथा डॉक्टर अजीत गोप छड़े को भाजपा द्वारा राज्यसभा का टिकट दिया गया है।

epmty
epmty
Top