पुलिस के सामने रिटायर्ड फौजी ने भाजपा नेता बिल्डर को मारी गोली

पुलिस के सामने रिटायर्ड फौजी ने भाजपा नेता बिल्डर को मारी गोली

उज्जैन। बच्चों के मामले को लेकर हुए विवाद में मौके पर आमने-सामने हुए रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से पुलिस के सामने ही बिल्डर एवं भाजपा नेता को गोली मार दी जो छाती में दाहिने तरफ लगी। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए। वारदात को अंजाम देते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

उज्जैन के नागझिरी थाना क्षेत्र के हामू खेड़ी के रहने वाले रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बिल्डर एवं भाजपा नेता प्रकाश यादव को उस समय गोली मार दी, जब बच्चों के पुराने विवाद को लेकर रिटायर्ड फौजी एवं भाजपा नेता आमने-सामने आ गए थे।

बृहस्पतिवार को आधी रात के बाद हुए इस विवाद की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जब मामले को शांत करने के लिए विवाद को सुलझाने का प्रयास कर रही थी तो इसी दौरान रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी।

पिस्तौल से निकली गोली भारतीय जनता पार्टी के नेता की छाती में जाकर लगी, इस दौरान बाल बाल बची पुलिस के सामने आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस द्वारा उसे पकड़ने का भी प्रयास किया गया। लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। गोली लगने से जख्मी हुए भाजपा नेता को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

epmty
epmty
Top