राम रहीम को मिली फरलो - जानिए कितने दिन रहेगा बाहर

नई दिल्ली। रेप के मामले में सजा काट रहे बाबा राम रहीम को हरियाणा सरकार ने फरलो दे दी है। अब राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आकर सिरसा पहुंच गया है।
गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह उर्फ बाबा राम रहीम रेप के मामले में हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा हैं। बताया जाता है कि हरियाणा सरकार ने बाबा राम रहीम को 21 दिन की फरलो दे दी है। 21 दिन की फरलो मिलने के बाद बाबा राम रहीम आज सुबह सवेरे सुनारिया जेल से सिरसा में अपने डेरे के लिए रवाना हो गया था। समाचार लिखे जाने तक बाबा राम रहीम अपने सिरसा के डेरे पर पहुंच गया है।
बताया जाता है कि 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस है इसीलिए हरियाणा सरकार ने उनको 21 दिन की फरलो दी है। इससे पहले दिल्ली के विधानसभा चुनाव के दौरान भी बाबा राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली थी।