बोले राम गोविंद- BJP का एकमात्र लक्ष्य लोगों का ध्यान मूल समस्याओं...

बोले राम गोविंद- BJP का एकमात्र लक्ष्य लोगों का ध्यान मूल समस्याओं...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे राम गोविंद चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनसभा में सनातन को लेकर लगाए गए आरोपों के जवाब में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का एकमात्र लक्ष्य देश की जनता का ध्यान मूलभूत समस्याओं से हटाकर धन और वोट हासिल करना मात्र है। सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे राम गोविंद चौधरी ने कहा है कि 17 सितम्बर 2023, को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बीना मध्य प्रदेश की एक जनसभा में भाषण के दौरान विपक्षी गठबंधन पर सनातन संस्कृति को खत्म करने के आरोप लगाया गया था।

प्रधानमंत्री के इन आरोपों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने सोमवार को एक बयान जारी कर भाजपा को आड़े हाथों लेते कहा कि यहां सनातन धर्म की बात की जा रही है। भारत सनातन धर्म का देश है, सनातन धर्म क्या कहता है। ये हमें समझा रहे है जो स्वंय धर्म के मर्म को जानकर भी झूठ फैला रहे है। उन्होंने कहा है कि भाजपा का लक्ष्य देश की जनता का ध्यान मोड़कर धन और वोट हासिल करना मात्र है। राम जन्मभूमि आंदोलन के सूत्रधार परम पूज्य शंकराचार्यों को किनारे करने बाले अब हमें उपदेश न दें। सनातन धर्म हम सबका है हम इन्हें धर्म का ठेकेदार नहीं बनने देगें।

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की परम्परा में अर्ध कुम्भ को कुम्भ कहने वालो ने जिस तरह रामजन्मभूमि ट्रस्ट में परम पूज्य शंकराचार्याे को शामिल न कर देश विदेश के करोड़ों सनातन धर्म प्रेमियो का अपमान पर भाजपा को जनता अब सबक जरूर सिखायेगी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि भाजपा एक ही खेल खेल रही है कि कैसे जनता का ध्यान मूल समस्याओं से मोड़ा जाए। कैसे देश में धार्मिक विवाद हो, ताकि असली बातों से घ्यान हट जाएं।

उन्होंने कहा है कि मैनपुरी लोकसभा और घोसी विधानसभा उप चुनाव परिणाम के बाद भाजपा हताशा और निराशा में है। वह समझ गयी है कि 2024 के चुनाव के चुनाव में जनता जुमलेबाजी को नकार देगी। प्रधान मंत्री का वादा 15 लाख का नहीं मिला जनता को आधा। उन्होंने कहा है कि देश में भाजपा का मूल चेहरा उजागर हो गया है। मप्र में जिस प्रकार शिवराज भाजपा, महाराज भाजपा, और नाराज भाजपा बन गयी है वही स्थिति दिल्ली में भी है। राष्ट्रवाद और सेना के मुद्दे इनके लिए मात्र बोट के लिए बनावटी, दिखावटी, मिलावटी और सजावटी है। देश और प्रदेश में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति व्यापक जन आक्रोश है।

Next Story
epmty
epmty
Top