अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही जारी- इलाका बनाया पुलिस छावनी

अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही जारी- इलाका बनाया पुलिस छावनी

नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा राजधानी दिल्ली के महरौली इलाके में चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान आज दूसरे दिन भी द्रुतगति से आगे बढ़ रहा है। डीडीए के इस अभियान के खिलाफ सड़क पर उतरे स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

दिल्ली विकास प्राधिकरण का अमला शनिवार को भी महरौली इलाके में स्थानीय लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करते हुए किए गए अवैध कब्जे को जमींदोज करने में जुटी हुई है। पुलिस सुरक्षा के बीच शुक्रवार को शुरू हुए मेहरौली पुरातत्व पार्क इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के विरोध में स्थानीय लोग प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतर गए हैं। इस अभियान को लेकर दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के बीच अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। अफसरों ने बताया है कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्यवाही अगले महीने की 9 मार्च तक बदस्तूर जारी रहेगी। यह अभियान जी-20 बैठक से पहले चलाया जा रहा है। जिसकी मेजबानी दक्षिण दिल्ली स्थित पुरातत्व पार्क में करने की योजना है।

Next Story
epmty
epmty
Top