बोले प्रियंका गांधी- हिंदी हमारी सांस की लय- हमारी माँ भी है हमारी भाषा

बोले प्रियंका गांधी- हिंदी हमारी सांस की लय- हमारी माँ भी है हमारी भाषा

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर हिंदी दिवस के मौके पर कहा है कि हिंदी हमारी सांस की लय है और हिंदी भाषा हमारी मां भी है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स हैंडल पर लिखा है कि ऋषि-मुनियों के अमर मंत्र से जन गण मन तक प्रवाहित हिंदी हमारी साँस की लय है। अनगिनत भारतवासियों के हर्ष-विषाद, रोग-शोक, अतीत और भविष्य, उत्साह और उल्लास को अपने में सँभाले हमारी भाषा दरअसल हमारी माँ भी है। आज हिंदी दिवस है। हिंदी की उपलब्धियों का उत्सव मनाने और हिंदी के भविष्य के स्वप्नों को पूरा करने के लिये संकल्पबद्ध होने का दिन। संसार के सर्वाेत्तम ज्ञान-विज्ञान; इंजीनियरिंग, चिकित्सा, कानून, इतिहास, भूगोल और मानविकी जैसे विषयों को हिंदी में उपलब्ध करने की ख़ातिर एक बड़े अभियान के लिये मन पक्का करने का दिन। हिंदी के साथ-साथ भारत की सभी भाषाओं के प्रति कृतज्ञ होने का दिन। आप सबको हिंदी दिवस बहुत-बहुत मुबारक़।

Next Story
epmty
epmty
Top