इमारत गिरने से पुलिस कांस्टेबल की मौत अन्य घायल

इमारत गिरने से पुलिस कांस्टेबल की मौत अन्य घायल

मदुरई। तमिलनाडु में मदुरई शहर के ईस्ट वेली स्ट्रीट में बुधवार तड़के एक सदी से अधिक पुरानी इमारत के ढहने से एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गयी और अन्य एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सी. सरवनन (44) के रूप में की है और एक अन्य घायल हेड कांस्टेबल के.कन्नन (49) है। दोनों बी1 विलाक्कुथून थाने में तैनात थे और हादसे के वक्त दोनों पुलिसकर्मी रात्रि गश्त पर थे।

दोनों पीड़ित बंद दुकान के सामने खड़े हुए थे और अचानक से जर्जर इमारत भरभराकर कर ढह गयी। जिसमें दोनों पुलिसकर्मी दब गए। घटनास्थल पर मौजूदा लोगों ने उन्हें मलबे से बाहर निकालकर तुरंत सरकारी राजाजी अस्पताल (जीआरएच) ले गए। जहां डॉक्टरों ने कांस्टेबल सरवनन को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे पीड़ित हेड कांस्टेबल कन्नन के सिर और शरीर पर चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जिला कलेक्टर डॉ. एस. अनीश शेखर और शहर पुलिस आयुक्त प्रेम आनंद सिन्हा ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और पूछताछ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच जारी है।


वार्ता

epmty
epmty
Top