पेपर मिल में फटी पाइपलाइन- धमाके में 15 से अधिक कर्मचारी जख्मी

पेपर मिल में फटी पाइपलाइन- धमाके में 15 से अधिक कर्मचारी जख्मी

शहडोल। एशिया में दूसरे नंबर का कागज बनाने का कारखाना कहे जाने वाले ओरिएंट पेपर मिल में हुए हादसे की चपेट में आकर दर्जन भर से अधिक कर्मचारी घायल हो गए हैं। पाईप लाईन फटने से हुए हादसे में पांच की हालत गंभीर होना बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन ने घायल हुए लोगों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है। बुधवार को अमलाई स्थित ओरियंट पेपर मिल के कागज कारखाने मैं उस वक्त बडा हादसा हुआ हो गया, जब कर्मचारी प्लांट में काम कर रहे थे। पाईप लाईन फटने से अचानक हुए इस हादसे में 15 से ज्यादा लोगों के घायल होने का अनुमान लगाया गया है। वही 5 कर्मचारियों की गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

इसके अलावा अंदेशा जताया जा रहा है कि हादसे के दौरान पाइप फटने से और भी कर्मचारियों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पल्प मशीन का पाइपलाइन किस वजह से फटा है फिलहाल साफ नहीं हुआ है। लेकिन कुछ लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा प्लांट का समय पर मेंटेनेंस नहीं होने से उसके उपकरण खराब हो गए हैं, जिस कारण पाईप लाईन फटने जैसे हादसे हो रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक लोगों ने बताया कि ओपियम पेपर मिल के प्रबंधन के द्वारा लगातार कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही भी बरती जा रही है। कर्मचारियों के लिए सुरक्षा के इंतजाम के नाम पर महज खानापूर्ति ही की जा रही है। वहीं प्लांट के रखरखाव और उसकी मेंटेनेंस में भी खानापूर्ति कर प्रबंधन के द्वारा इतिश्री कर ले जाती है। इस हादसे में भी प्रबंधन की ही खामियां नजर आ रहीं हैं।

रिपोर्ट- चंदन श्रीवास, मध्यप्रदेश

epmty
epmty
Top