जंतर मंतर पर लगेगी जनता की अदालत- इंसाफ मांगेंगे केजरीवाल

जंतर मंतर पर लगेगी जनता की अदालत- इंसाफ मांगेंगे केजरीवाल

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से लगाई जाने वाली जनता की अदालत में पहुंचकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी बात रखेंगे और जनता से इंसाफ मांगेंगे।

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की ओर से 22 सितंबर को राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर जनता की अदालत लगाने का ऐलान किया गया है। आम आदमी पार्टी की ओर जंतर मंतर पर लगाई जाने वाली इस जनता की अदालत में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी बात रखेंगे।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देते समय कहा था कि वह अब जनता की अदालत में जाएंगे और उसी समय मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे, जब राज्य की जनता उन्हें उनकी ईमानदारी का प्रमाण पत्र दे देगी।

epmty
epmty
Top