चार नेताओं को खुली वार्निंग- नहीं छोड़ी भाजपा तो उठा देंगे दुनिया से

चार नेताओं को खुली वार्निंग- नहीं छोड़ी भाजपा तो उठा देंगे दुनिया से

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में भेजी गई धमकी भरी चिट्ठी में पार्टी के चार नेताओं को खुली चेतावनी देते हुए कहा गया है कि अगर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें दुनिया से उठा दिया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ स्थित दफ्तर पर प्लास्टिक की थैली के भीतर भेजी गई धमकी भरी चिट्ठी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, भारतीय जनता पार्टी सिख समन्वय समिति एवं राष्ट्रीय रेलवे कमेटी के सदस्य तेजिंदर सिंह सरां तथा भारतीय जनता पार्टी के महासचिव परमिंदर बराड के अलावा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशीय संगठन महासचिव श्रीनिवासुलु को वार्निंग देते हुए कहा गया है कि अगर यह नेता भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर सिख समुदाय के हितों को लेकर अन्य कोई रास्ता नहीं अपने आते हैं तो इसके परिणाम भुगतने के लिए इन चारों नेताओं को तैयार रहना होगा।

अज्ञात आरोपी ने भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में भेजी गई चिट्ठी में खालिस्तान एवं पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लिखे हैं। धमकी भरा लेटर मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इस बाबत चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में प्लास्टिक की थैली में पैक करके भेजी गई सामग्री को जांच के लिए भेज दिया है।

epmty
epmty
Top