स्वतंत्रता दिवस पर भाकियू की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा- जिला मुख्यालय....

स्वतंत्रता दिवस पर भाकियू की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा- जिला मुख्यालय....

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में जिला मुख्यालय पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसका शुभारंभ सर्कुलर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से होगा।

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के पर्व के उपलक्ष में जिला मुख्यालय पर संगठन की ओर से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के आयोजन का ऐलान किया है।

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा है कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आगामी 9 अगस्त दिन शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए भारतीय किसान यूनियन के सभी सिपाही अपने-अपने ट्रैक्टरों के साथ राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर पहुंचेंगे।

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया है कि संगठन की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा सर्कुलर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से चलकर शहर के सूजडू चुंगी, जिला अधिकारी आवास, मीनाक्षी चौक, शिव चौक और रानी झांसी चौक होते हुए प्रकाश चौक पर पहुंचेगी। जहां जिलाधिकारी को किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन देने के बाद यात्रा का समापन होगा।

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष ने संगठन के सभी ब्लॉक अध्यक्षों से कहा है कि वह तिरंगा यात्रा के प्रबंधन के लिए अपने-अपने ब्लॉक से चार-चार वालंटियर तैयार करें तथा इस बात को सुनिश्चित करें कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के समापन के उपरांत अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें।

Next Story
epmty
epmty
Top