पूर्वी चंपारण में सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत

पूर्वी चंपारण में सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत

मोतिहारी। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बड़ा वैशाहा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान जिले के चकिया थाना क्षेत्र के बड़ा वैशाहा गांव निवासी 65 वर्षीय चौधूर सहनी के रूप में की गयी है। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

वार्ता

epmty
epmty
Top