नगर निगम के फेसबुक पेज पर अश्लील वीडियो- पब्लिक हैरान व शर्मशार

नगर निगम के फेसबुक पेज पर अश्लील वीडियो- पब्लिक हैरान व शर्मशार

वाराणसी। साइबर अपराधियों ने अपने बुलंद हौसलों की मिसाल पेश करते हुए वाराणसी नगर निगम के फेसबुक पेज को अपना निशाना बनाते हुए उसके ऊपर ताबड़तोड़ अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिए। नगर निगम के पेज पर जिसने भी यह अश्लील वीडियो पोस्ट हुए देखे वह बुरी तरह से हैरान और शर्मसार रह गया है।

शनिवार को उत्तर प्रदेश में साइबर अपराधियों ने अपने बुलंद हौसलों की हदों को पार करते हुए नगर निगम के फेसबुक पेज को अपना निशाना बना लिया। फेसबुक पेज को हैक करने के बाद साइबर अपराधियों ने नगर निगम के इस फेसबुक पेज पर ताबड़तोड़ एक के बाद एक पांच अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए।


सवेरे के समय जब लोगों ने नगर निगम के फेसबुक पेज पर यह अश्लील वीडियो पोस्ट हुए देखें तो वह बुरी तरह से हैरान एवं शर्मसार रह गए। इस बारे में पूछे जाने पर नगर निगम के पीआरओ संदीप श्रीवास्तव ने बताया है कि निगम का फेसबुक आईडी साइबर अपराधियों द्वारा हैक कर लिया गया है। हम पुलिस की साइबर सेल के संपर्क में है।

उन्होंने स्वीकार किया है कि 24 मई से नगर निगम के फेसबुक पेज को अपडेट नहीं किया गया था। पीआरओ ने कहा है कि फेसबुक पेज हैक किए जाने के मामले की जांच चल रही है और पेज को तत्काल ठीक किया जा रहा है।नगर निगम के अफसरों ने पुलिस की साइबर सेल को मामले की लिखित शिकायत करते हुए पेज पर डाली गई अश्लील सामग्री को तत्काल हटवाने का अनुरोध किया है और पेज हैक करने तथा वीडियो डालने वाले हैंकरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग भी की गई है।

epmty
epmty
Top