अब यहां पर हिली धरती- भूकंप के झटके किए गए महसूस

अब यहां पर हिली धरती- भूकंप के झटके किए गए महसूस

चंडीगढ़। हरियाणा के सोनीपत जनपद में सवेरे के समय धरती के नीचे हलचल महसूस होते ही लोगों में खलबली मच गई। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग नींद से जागकर अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप की वजह से किसी के जान माल के नुकसान की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

रविवार को हरियाणा के सोनीपत जिले में धरती के नीचे हलचल होने के बाद लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक हरियाणा के सोनीपत जनपद में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.00 मापी गई है। फिलहाल भूकंप की वजह से किसी तरह के जान माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने भी हरियाणा के कई जनपदों में भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकलकर खुले मैदान में आ गए थे। 3 अक्टूबर की दोपहर गुरुग्राम और फरीदाबाद के अलावा हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों के बीच हलचल मच गई थी।

Next Story
epmty
epmty
Top