जारी हुए नोटिस- 5000 मकान पर चलेंगे बुलडोजर- मिली 5 दिन की मोहलत

जारी हुए नोटिस- 5000 मकान पर चलेंगे बुलडोजर- मिली 5 दिन की मोहलत

फरीदाबाद। दिल्ली एनसीआर की अवैध कॉलोनी में रहने वाले तकरीबन 5000 परिवारों को 5 दिन के भीतर अपने मकान खाली करने के नोटिस जारी किए गए हैं। समय अवधि पूरी होते ही विभिन्न कलियों में अवैध रूप से बने मकान बुलडोजर की सहायता से जमीदोज कर दिए जाएंगे। नगर निगम की ओर से इसकी समुचित तैयारी कर ली गई है।

शनिवार को फरीदाबाद नगर निगम की ओर से दिल्ली फरीदाबाद बॉर्डर के पास यमुना की तलहटी में बसी बसंतपुर ,अटल चौक, नूर चौक, शिव एनक्लेव पार्ट 2 एवं 3 तथा अजय नगर आदि कॉलोनी में अवैध रूप से मकान तोड़ने का नोटिस जारी किया है।

फरीदाबाद नगर निगम ने इन कालोंनियों में अवैध रूप से बने तकरीबन 5000 मकान मालिकों को नोटिस जारी करते हुए उन पर बुलडोजर चलाने की हिदायत दी है। लोगों को मकान खाली करने के लिए 5 दिन का समय दिया गया है। अफसरों के मुताबिक बुधवार से तोड़फोड़ का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए अब इलाके में मुनादी भी कराई जा रही है और कार्यवाही की चपेट में आ रही कॉलोनी में सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस भी चस्पा कर दिए गए हैं।

epmty
epmty
Top