कभी कभी नहीं अब हर महीने तय होंगे घरेलू गैस एवं सीएनजी के दाम

कभी कभी नहीं अब हर महीने तय होंगे घरेलू गैस एवं सीएनजी के दाम

नई दिल्ली। कदम कदम पर महंगाई का सामना कर रहे लोगों को अब सीएनजी एवं पीएनजी के दामों में घटोत्तरी और बढ़ोतरी कभी कभी नहीं बल्कि हर महीने देखने को मिलेगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से पाइप्ड नेचुरल गैस यानी पीएनजी एवं कंप्रेस्ड नेचुरल गैस अर्थात सीएनजी के दाम निर्धारित करने के लिए नए फार्मूले को अपनी मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय मंत्री मंडल की ओर से पाइप्ड नेचुरल गैस एवं कंप्रेस्ड नेचुरल गैस के दाम निर्धारित करने के लिए दी गई नए फार्मूले की मंजूरी के बाद अब सीएनजी एवं पीएनजी के दाम कभी कभी नहीं बल्कि हर महीने निर्धारित किए जाएंगे। जिस तरह से डीजल पेट्रोल के दाम हर महीने निर्धारित किए जाते हैं उसी तरह इन दोनों गैसों के दाम भी अब हर महीने निर्धारित किए जाएंगे।

इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि शनिवार यानी 8 अप्रैल से सीएनजी एवं पीएनजी दोनों के दाम कम किए जा सकते हैं। नया फार्मूला लागू होने के बाद पीएनजी की कीमत में तकरीबन 10 फ़ीसदी और सीएनजी की कीमतों में 5 रुपए से लेकर 6 रुपए प्रति किलो की कमी आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Next Story
epmty
epmty
Top