इंडिया नहीं जनाब भारत- PM के सामने लिखा नजर आया भारत

इंडिया नहीं जनाब भारत- PM के सामने लिखा नजर आया भारत

नई दिल्ली। देश का नाम बदले जाने की चर्चाओं के बीच प्रगति मैदान में आरंभ हुए जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने देश का नाम भारत लिखा नजर आने से देश के नाम को लेकर एक बार फिर से हलचल मच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे इंडिया के बजाय अंग्रेजी में भारत लिखा नजर आने से इस बात को एक बार फिर से हवा मिल गई है कि देश का नाम बदल दिया गया है। शनिवार को राजधानी के प्रगति मैदान पर आरंभ हुए जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रखी देश की नाम पटिटका पर देश का नाम भारत लिखा दिखाई दिया है। किसी भी देश की आधिकारिक मीटिंग में उस देश के राष्ट्राध्यक्ष के आगे देश का नाम लिखी पट्टिका रखी जाती है।


इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे टेबल पर रखी नेम प्लेट पर इंडिया के बजाय अंग्रेजी में भारत लिखा हुआ नजर आया है। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री के सामने रखी नेम प्लेट पर भारत लिखे जाने को इंडिया नाम को लेकर असहमति जताने वालो में अब खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है। उल्लेखनीय है कि देश का नाम बदले जाने को लेकर उस समय विवाद खड़ा हो गया था, जब बीते मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जी-20 रात्रि भोज के लिए निमंत्रण भेजा गया था। जिसमें राष्ट्रपति का उल्लेख इंडिया के राष्ट्रपति के बजाय भारत के राष्ट्रपति के रूप में उल्लेखित किया गया था। इसे लेकर विपक्षी राजनीतिक दलों में भारी उबाल आ गया था और उन्होंने केंद्र सरकार का पुरजोर विरोध किया था।

Next Story
epmty
epmty
Top