एलपीजी सिलेंडर विस्फोट से नौ लोग घायल

मुंबई। मुंबई के चेंबूर इलाके में गुरुवार को एलपीजी सिलेंडर फटने से लगभग नौ लोग झुलस गये। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब 07.30 बजे हुई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के अधिकारियों ने आग बुझाने के लिए छह दमकल गाड़ियों और पानी के टैंकरों को लगाया गया तथा करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 08.30 बजे तक आग पर काबू पा लिया।
दमकल विभाग के सूत्रों के अनुसार विस्फोट के बाद लगी आग ने एक इमारत, बिजली के तारों और फर्नीचरों को अपने चपेट में ले लिया।
घायलों का इलाज गोवंडी शताब्दी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत अभी स्थिर है। इनकी पहचान ओम लिंबजिया, अजय लिंबजिया, पूनम लिंबजिया, महक लिम्बाजिया, ज्योत्सना लिम्बाजिया, पीयूष लिम्बाजिया, नितिन लिम्बाजिया, प्रीति लिम्बाजिया, और सुदाम शिरसाट के रूप में की गई है।
Next Story
epmty
epmty