हिंसा से बचने का नया पैंतरा- घरों पर लिखा यह मुसलमानों का एरिया

हिंसा से बचने का नया पैंतरा- घरों पर लिखा यह मुसलमानों का एरिया

नई दिल्ली। कूकी एवं मैतेई समुदाय के बीच चल रही हिंसा की आग में झुलस रहे लोगों ने अब एक नया पैंतरा बदलते हुए अपने मकानों के बाहर लिख दिया है कि यह मुसलमानों का एरिया है। मणिपुर के भीतर पिछले 46 दिन से मैतेई एवं कूकी समुदाय के बीच चल रही हिंसा की वारदातों से बचने के लिए मुस्लिम मैतेई समुदाय के लोगों ने अपने घरों के बाहर खुद के मुसलमान होने के बारे में लिखते हुए एक नया पैंतरा आजमाया है।


कूकी हमलावर मैतेई समुदाय के पांगल लोगों को कही हिंदू समझकर उन्हें हिंसा का निशाना ना बना ले इसलिए उन्होंने यह नया दांव चला है। मणिपुर की 32 लाख की आबादी में पांगल मुस्लिमों की संख्या लगभग ढाई लाख होना बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शनिवार की रात इंफाल पश्चिम के एरिंगबाम थाने पर हमला करते हुए हजारों लोगों की भीड़ ने वहां से हथियार लूटने की कोशिश की थी।

हालांकि सुरक्षाबलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए थाने पर धावा बोलने वाली भीड़ को बल प्रयोग करते हुए मौके से खदेड़ दिया था। इसके बाद उन्मादी भीड़ द्वारा भाजपा नेताओं के घरों एवं दफ्तरों पर हल्ला बोल करते हुए वहां पर हिंसा करने की कोशिश की थी। परंतु सुरक्षा बल इन्हें भाजपा नेताओं के यहां से भी खदेड़ने में कामयाब हुए थे।

epmty
epmty
Top