BJP के लिए टर्निंग पॉइंट बने शीशमहल को लेकर नई CM का बड़ा फैसला

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बड़ा पर टर्निंग पॉइंट बने चर्चित शीश महल को लेकर नई मुख्यमंत्री ने बंगले का भविष्य तय कर दिया है। शपथ से पहले मुख्यमंत्री ने कहा है कि शीश महल को म्यूजियम बनाया जाएगा।
बृहस्पतिवार को राजधानी दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करने के लिए जा रही नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उस बंगले का भविष्य निर्धारित कर दिया है, जिसे कई सालों से भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राजनीति का एक बड़ा मुद्दा बना रखा था।
राजधानी दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले ही रेखा गुप्ता ने कहा है कि जिस शीशमहल में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बतौर मुख्यमंत्री रहते थे उसे अब म्यूजियम बनाया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बंगले के पुनर्निर्माण और उसकी साज सज्जा पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए थे।
भारतीय जनता पार्टी पहले ही यह बात निर्धारित कर चुकी है कि कि उनका मुख्यमंत्री इस शीशमहल में नहीं रहेगा।