मां ने चलती ट्रेन से बच्चे को फेंका-पिता ने कूदकर बचाई जान

प्रयागराज। चलती रेलगाड़ी में बालक के रोने से परेशान हो गई मां अपने जिगर के टुकड़े की जान की दुश्मन बन गई। बच्चे के खून की प्यासी मां ने उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। पिता ने रेलगाड़ी से कूदकर 1 साल के दूधमुहे बच्चे की जान बचाई। रेलगाड़ी से गिरा बच्चा तकरीबन 100 मीटर पीछे चला गया था। फिलहाल बालक की हालत ठीक बताई जा रही है।
दरअसल मिर्जापुर के चुनार निवासी शिवम सिंह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित एक सिक्योरिटी कंपनी में काम करता है।कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान मुंबई में लगाए गए लॉकडाउन की वजह से वह अपने घर आ गया था। अब मुंबई में स्थिति सामान्य हो जाने के बाद शिवम सिंह अपनी पत्नी अंशु सिंह और 1 साल के मासूम बेटे को लेकर जनता एक्सप्रेस में सवार होकर मुंबई जा रहा था। प्रयागराज मंडल के छिवकी जंक्शन पर सवेरे के समय लगभग 7.45 बजे आकर रुकी रेलगाड़ी कुछ समय तक रुकने के बाद अपनी मंजिल की तरफ जल्दी। इसी बीच शिवम सिंह के 1 वर्षीय बालक ने रोना शुरू कर दिया। पति ने अपनी पत्नी से बच्चे को चुप कराने के लिए उसे दूध पिलाने की बात कही। जिससे दोनों पति-पत्नी के बीच नोकझोंक होने लगी। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। जिसके चलते मासूम की मां अपने दूध मुंहे के खून की प्यासी हो गई और उसने गुस्से में आकर चलती ट्रेन से बालक को नीचे फेंक दिया। हालांकि उस समय तक रेलगाड़ी स्टेशन से चली ही थी जिसके चलते उसकी रफ्तार ज्यादा तेज नहीं थी। बालक को रेलगाड़ी से फेंकता हुआ देखकर शिवम सिंह का खून खौल उठा और वह अपने बालक को बचाने के लिए चलती ट्रेन से नीचे कूद गया। उस समय तक रेलगाड़ी तकरीबन 100 मीटर आगे बढ़ चुकी थी। शिवम सिंह ने नीचे कूदकर पीछे की तरफ दौड़ लगाई और पटरी पर पड़े बालक को उठा लिया। गनीमत इस बात की रही कि जिस समय बालक को चलती रेलगाड़ी से नीचे फेंका गया था, उस समय कोई दूसरी ट्रेन नहीं आ रही थी। जिसके चलते मासूम और उसके पिता की जान बच गई है। छिवकी आरपीएफ इंस्पेक्टर जी एस उपाध्याय ने बताया है कि पारिवारिक मामला होने के कारण जीआरपी और आरपीएफ की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। लेकिन बच्चा खतरे से बाहर है। लोगों के मुताबिक महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। इस घटना के बाद पिता अपने बच्चे को लेकर घर चला आया है। वही मां की इस हरकत पर लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।

