युद्धाभ्यास के दौरान फटा मोर्टार बम- मचा हड़कंप- चार जवान हुए जख्मी

युद्धाभ्यास के दौरान फटा मोर्टार बम- मचा हड़कंप- चार जवान हुए जख्मी

जैसलमेर। पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में किए जा रहे युद्धाभ्यास के दौरान अचानक फटे मोर्टार बम की चपेट में आकर सीमा सुरक्षा बल के चार जवान घायल हो गए हैं। मौके पर मची अफरा तफरी के बीच घायल हुए जवानों को तुरंत ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार को राजस्थान के जैसलमेर में पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में किए जा रहे युद्धाभ्यास के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। अचानक मोर्टार बम के फट जाने की वजह से मौके पर बुरी तरह से हड़कंप मच गया। मोर्टार बम की चपेट में आकर घायल हुए सीमा सुरक्षा बल के चार जवानों को तुरंत पोकरण हॉस्पिटल में ले जाकर एडमिट कराया गया, जहां चिकित्सकों ने जवानों का ट्रीटमेंट शुरू कर दिया है।

हादसा होने की जानकारी मिलते ही सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी और पोकरण पुलिस अस्पताल पहुंच गए। बम की चपेट में आकर घायल हुए जवानों के नाम सविमल, उदय, अभिषेक और राहुल कुमार होना बताई जा रहे हैं।

epmty
epmty
Top