धरने पर मन रहा MLA का दशहरा - अब महंगी शिक्षा चिकित्सा दहन की तैयारी

धरने पर मन रहा MLA का दशहरा - अब महंगी शिक्षा चिकित्सा दहन की तैयारी

मेरठ। महंगी शिक्षा और चिकित्सा के मामले को लेकर आंदोलन कर रहे समाजवादी पार्टी के विधायक का धरना लगातार तीसरे दिन भी जारी है। धरना स्थल पर दशहरा मना रहे एमएलए द्वारा महंगी शिक्षा और चिकित्सा के पुतला दहन की तैयारी की जा रही है।

शनिवार को महानगर के विक्टोरिया पार्क में लगातार महंगी होती शिक्षा और चिकित्सा के विरोध में समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान की ओर से दिया जा रहा धरना शनिवार को तीसरे दिन भी पूरे जोश के साथ जारी है।

धरना स्थल पर ही दशहरा मनाने का ऐलान करने वाले सरधना विधानसभा सीट के सपा विधायक अतुल प्रधान ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विक्टोरिया पार्क में ही विजयदशमी का पर्व मनाया है और कार्यकर्ताओं के साथ बुराई का नाश करने का संकल्प लिया है।

समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने कहा है कि विजयदशमी का त्योहार अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक पर्व है और आज के समय में लगातार महंगी होती शिक्षा और चिकित्सा से देश का आम आदमी बुरी तरह से त्रस्त है।

उन्होंने कहा है कि विक्टोरिया पार्क की आंदोलन भूमि से वह रावण दहन के साथ महंगी चिकित्सा और शिक्षक जैसी लूटरुपी बुराई का अंत करेंगे।

Next Story
epmty
epmty
Top