उग्रवादियों का मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला- दो सुरक्षाकर्मी हुए घायल

उग्रवादियों का मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला- दो सुरक्षाकर्मी हुए घायल

नई दिल्ली। उग्रवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की सुरक्षा में तैनात दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं, जिन्हें ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की इस घटना को लेकर अब चारों तरफ हड़कंप मचा हुआ है।

सोमवार को मणिपुर के कांगपोकवी जनपद के कोटलैंड के पास उग्रवादियों द्वारा मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की एडवांस आरओपी टीम पर उस समय हमला बोल दिया गया जब काफिले में मुख्यमंत्री शामिल नहीं थे।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का मणिपुर के हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले का दौरा करने का कार्यक्रम निर्धारित था। जिसके चलते मुख्यमंत्री के रवाना होने से पहले एक एडवांस्ड टीम कार्यक्रम स्थल की तरफ रवाना की गई थी।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा का काफिला जिस समय को कोटलैंड पहुंचा तो संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा सुरक्षा कर्मियों के काफिले पर गोलीबारी शुरू कर दी गई। उग्रवादियों द्वारा हमले किए जाने से मौके पर अफरा तफरी सी फैल गई।

गोलीबारी की इस घटना में दो सुरक्षा कर्मी घायल हुए हैं जिन्हें ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माना जा रहा है कि यदि इस काफिले में मुख्यमंत्री शामिल होते तो कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती थी।

epmty
epmty
Top