टैक्सी खाई में गिर ने से कई यात्री घायल

टैक्सी खाई में गिर ने से कई यात्री घायल

जम्मू। जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार सुबह एक टैक्सी के खाई में गिर जाने से उसमें सवार 11 यात्री घायल हो गये जिनमें दो की हालत गंभीर है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 11 यात्रियों को लेकर जा रही टैक्सी डिगडोल के समीप एक खाई में गिर गयी। सेना के साथ मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के साथ बचाव अभियान शुरू किया तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में दो की हालत गंभीर बतायी गयी है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।


वार्ता

Next Story
epmty
epmty
Top