छत्तीसगढ़ में रूझानों में कई मंत्री पीछे

छत्तीसगढ़ में रूझानों में कई मंत्री पीछे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतगणना के शुरूआती रूझानों में कई मंत्री पीछे चल रहे है। अभी तक भाजपा एवं कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिखाई पड़ रही है। अभी तक रूझानों में भूपेश सरकार के मंत्री ताम्रध्वज साहू,मंत्री कवासी लखमा,मंत्री रविन्द्र चौबे,मंत्री मोहम्मद अकबर,मंत्री जयसिंह अग्रवाल,मंत्री रूद्र गुरू पीछे चल रहे है।

रूझानों में भाजपा आगे हो गई है। 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 48 सीटो पर तथा मुख्य विपक्षी दल भाजपा 41 सीट पर आगे चल रही है जबकि एक सीट पर अन्य आगे बताया जा रहा है।रायपुर की चार में से तीन सीट पर भाजपा आगे चल रही है जबकि बस्तर संभाग की 12 में आठ सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

epmty
epmty
Top