इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार- दो बच्चों को साथ लेकर महिला हुई फरार

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार- दो बच्चों को साथ लेकर महिला हुई फरार

अंबाला। सोशल मीडिया के माध्यम से हुआ प्यार अब घर टूटने का कारण बन रहा है। इंस्टाग्राम पर हुए प्यार के बाद पति से लड़ झगड़कर महिला पति को अकेला छोड़कर अपने दो बच्चों को साथ लेकर चली गई है। 23 दिन से पति अपनी पत्नी और बच्चों की तलाश में दर-दर भटक रहा है। सोमवार को अंबाला सिटी के सुंदर नगर के रहने वाले रवि भाटिया ने बताया है कि तकरीबन 15 साल पहले उसकी शादी रजनी के साथ हुई थी। लव मैरिज रचाने वाले रवि भाटिया के 3 बच्चे पैदा हुए, जिनमें दो लड़के एवं एक लड़की है।


रवि का आरोप है कि उसकी पत्नी का इंस्टाग्राम पर किसी युवक के साथ अफेयर चल रहा था। तकरीबन 3 महीने पहले जब उसे इस अफेयर की जानकारी हुई तो घर पर खूब झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। तकरीबन 1 हफ्ते बाद वापस लौटी पत्नी अब दोबारा से उसकी 9 साल की बेटी दृष्टि तथा 5 साल के बेटे आवेश को साथ लेकर चली गई है। जिस दिन से रवि की पत्नी रजनी उसके दो बच्चों को साथ लेकर गई है, उसी दिन से वह दिन रात उनकी तलाश में जुटा हुआ है। लेकिन उनका कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। पंजोखरा थाना पुलिस पीडित पति की शिकायत पर धारा 346 के अंतर्गत महिला एवं उसके बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

epmty
epmty
Top